धान खरीदी 2024-25: किसानों के जूट बारदानों पर मिलेगा 25 रुपये का अतिरिक्त भुगतान

राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम

खाद्य सचिव श्री अंबलगन पी ने वीडियो कांफ्रेंस के दौरान धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए यह जानकारी दी

कवर्धा, 23 नबम्बर 2024। राज्य शासन ने किसानों के हित में धान खरीदी प्रक्रिया को अधिक लाभकारी और पारदर्शी बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। खाद्य सचिव अंबलगन पी ने सभी जिलों के कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में यह जानकारी दी कि इस वर्ष किसान अपने अच्छे जूट बारदानों का उपयोग धान विक्रय में कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को प्रति बारदाना 25 रुपए का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। उन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 की राज्य शासन द्वारा सुचारू रूप से की जा रही धान खरीदी व्यवस्था की गहन समीक्षा की। खाद्य सचिव ने कलेक्टरों को निर्देश दिया कि किसानों को जूट बारदाने के इस अतिरिक्त भुगतान की जानकारी समितियों और ग्राम स्तर के प्रभारी अधिकारियों के माध्यम से दी जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को उनके अधिकार की पूरी जानकारी मिले और वे इस योजना का लाभ उठा सकें।उन्होंने कहा कि किसानों को धान खरीदी में आवश्यक परेशानियां नही होनी चाहिए। प्रदेश के सरहदी जिले में धान के अवैध परिवहनों पर कड़ी निगरानी रखे और इनसे जुड़े लोगों पर ततपरता से कार्यवाही करें। सूचना तंत्र मजूबत बनाये।इसके साथ ही, सचिव ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में मिलरों द्वारा उठाए गए धान के चावल को 30 नवंबर 2024 तक एफसीआई और नागरिक आपूर्ति निगम के संबंधित केंद्रों में जमा करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कबीरधाम जिले में धान खरीदी की प्रगति

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने वीडियो कांफ़्रेस बैठक में बताया कि जिले में 108 धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से अब तक 8217 पंजीकृत किसानों से 4,09,600.40 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। आगामी 25 नवंबर 2024 को सभी खरीदी केंद्रों पर 2767 टोकन (1375 टोकन समितियों द्वारा और 1392 टोकन तुहार हाथ एप्प के माध्यम से) जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से 1,34,747.60 क्विंटल धान की खरीदी होगी। इस वर्ष जिले में 7280 नए किसानों ने पंजीकरण कराया है। अब तक कुल 1,24,787 किसानों ने अपने 1,24,411 हेक्टेयर रकबे में उपजाए गए धान को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पंजीकरण कराया है।

धान खरीदी केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं

कलेक्टर वर्मा ने बताया कि धान खरीदी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए किसानों के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। इन व्यवस्थाओं के तहत सभी धान खरीदी केंद्रों पर कंप्यूटर, प्रिंटर, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और सीसी कैमरे लगाए गए है, जहां नही लग पाए वहां लगाई जा रही है। इसके साथ ही धान खरीदी के केंद्रों में छाया, शुद्ध पेयजल, शौचालय और बैठने की उचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। खरीदे गए धान को सुरक्षित रखने के लिए डनेज और तारपोलिन की व्यवस्था की गई है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि धान खरीदी में पारदर्शिता बनी रहे। किसानों को योजनाओं और समर्थन मूल्य की जानकारी पोस्टर, बैनर और अन्य प्रचार सामग्री के माध्यम से दी जा रही है। प्रत्येक खरीदी केंद्र पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है, जो किसानों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।

चावल भंडारण प्रक्रिया में तेजी

कलेक्टर ने बताया कि चावल के भंडारण को तेज और सुचारू बनाने के लिए मगरधा, पंडरिया और हथलेवा के गोदामों को शनिवार और रविवार जैसे अवकाश के दिनों में भी खोला जाएगा। इसके माध्यम से चावल को जल्द से जल्द एफसीआई और नागरिक आपूर्ति निगम के संबंधित केंद्रों में जमा कराया जाएगा

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज