नगरीय निकाय आम निर्वाचन: मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दल हुए रवाना

मतदान 11 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

कलेक्टर ने मतदान दलों को दी शुभकामनाएं

जांजगीर-चांपा / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 कार्य को सुचारू संपन्न कराने के लिए आज जिले में पॉलिटेक्निक कालेज जांजगीर सहित विभिन्न नगरीय निकायों के लिए बनाये गए मतदान सामग्री वितरण केन्द्रों से मतदान दलों को मतदान सामग्री के साथ जिले के 234 मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने मतदान दलों को शुभकामनाएं दी। मतदान सामग्री वितरण केन्द्रों में मतदान सामग्री मिलान करने के बाद मतदान दल ऊर्जा एवं उत्साह के साथ अपने-अपने मतदान केन्द्र के लिए ईव्हीएम एवं अन्य मतदान सामग्री को लेकर निर्धारित मतदान केन्द्रों में ड्यूटी के लिए रवाना हुए। जिले के नगरीय क्षेत्रों में नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए मतदान तिथि मंगलवार 11 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान संपन्न होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए चाक चौबंद इंतजाम किए गए है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज