नगरीय निकाय चुनाव में बुरी तरह पराजित होगी कांग्रेस, पांच साल में कोई विकास नहीं किया, मात्र लूटने का और भ्रष्टाचार का काम किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दावा, कोरबा से किया अपने प्रचार अभियान का शुभारंभ

कोरबा । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत और कांग्रेस की बुरी तरह पराजय होने का दावा किया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर वादा खिलाफी करने और 5 साल में कोई विकास नहीं करने के साथ पूरे समय छत्तीसगढ़ को लूटने और भ्रष्टाचार में संलिप्त रहने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि इसी वजह से कांग्रे ने राज्य की जनता का विश्वास खो दिया है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को अल्प कोरबा प्रवास पर थे। उन्होंने यहां एक महती आमसभा को सम्बोधित करने के साथ प्रदेश में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की। आमसभा के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा की और फिर रायगढ़ रवाना हो गए।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास खो चुकी है और जिस तरह से विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में और रायपुर दक्षिण के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, उसी तरह से नगरीय निकाय के चुनाव में भी वह बुरी तरह से पराजित होने वाली है। क्योंकि वो छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव उनका जो वादा था, वो एक भी पूरा नहीं हुआ था। वे पांच साल में एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए, इसलिए 2023 के विधानसभा चुनाव में उनको सरकार से हटना पड़ा। इसी तरह पिछले नगरीय निकाय चुनाव में सब जगह इनके अध्यक्ष थे, लेकिन 5 साल में कहीं कोई विकास का काम नहीं हुआ। खाली छत्तीसगढ़ को लूटने का काम इन्होंने किया। भ्रष्टाचार का काम किया। इसलिए ये जो नगरीय निकाय चुनाव चल रहा, इसमें भी इनकी बुरी तरह पराजय होगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज