नगर पंचायत खरौद के सरस्वती शिशु मंदिर के नव निर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण आज

मेलाराम कश्यप संवाददाता

रिगनी / खरौद शबरी देवी शिक्षण समिति, खरौद के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खरौद में निर्मित नव सभाकक्ष का लोकार्पण समारोह मंगलवार, 11 नवम्बर 2025 को आयोजित किया जाएगा इस अवसर की मुख्य अतिथि होंगी मा. श्रीमती कमलेश जांगड़े, सांसद, लोकसभा क्षेत्र जांजगीर, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. श्री गोविंद यादव, अध्यक्ष, नगर पंचायत खरौद करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मा. श्री महेश्वर यादव, उपाध्यक्ष, नगर पंचायत खरौद उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में 11 बजे से किया जाएगा विद्यालय प्रबंध समिति में अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी (माध्यमिक शिक्षा मंडल सदस्य), उपाध्यक्ष महेश कुमार सोनी, सचिव प्रमोद कुमार सोनी, सह सचिव शिवरात्रि प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष योगेंद्र सोनी, प्राचार्य रामकुमार साहू तथा प्रधानाचार्य सदानंद यादव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारियाँ पूर्ण की जा रही हैं विद्यालय परिवार ने नगरवासियों, अभिभावकों एवं शिक्षाप्रेमियों से आग्रह किया है कि वे इस शुभ अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज