नवगठित नगर पंचायत नरियरा में पार्षद पद के लिए सुशांत बंजारे ने ठोकी ताल

नरियरा। जैसे जैसे ही चुनाव नजदीक आ रहे हैं नगर पंचायत नरियरा में राजनीति तेज होती जा रही है बता दे की सुशांत बंजारे ने वार्ड नंबर 7 मिनीमाता से पार्षद पद के प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक दी है, उन्होंने कहा कि अब राजनीति में युवाओं को आना चाहिए और युवा ही एक नई राजनीति की शुरुआत कर सकते हैं बता दे नरियरा नवगठित नगर पंचायत है जिसमें पहली बार नगर पंचायत की चुनाव होगी इसके लिए वार्ड पार्षद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है वहीं सभी दावेदार अभी से ही अपनी कमर कस लिए हैं और जनसंपर्क तेज कर दी हैं जिसमें सुशांत बंजारे ने भी अपने दावेदारी पेश किया उन्होंने कहा कि इस बार वार्ड नंबर 7 में युवा होने के नाते लोग मुझे यदि अपना आशीर्वाद देते हैं तो मैं आने वाले समय में निश्चित ही अपने वार्ड की प्रगति के लिए हर संभव प्रयास करूंगा और एक स्वच्छ राजनीति करूंगा उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार बहुत बड़ा अधिकार होता है इसे दारू,मुर्गी,कंबल, साल, चंद पैसे पर ना बेंचे बल्कि अपने प्रतिनिधि के रूप में एक अच्छा और ईमानदार पार्षद चुने लगातार जनसंपर्क करने के दौरान सुशांत बंजारे को लोगों का जन समर्थन भी मिल रहा है

सुशांत बंजारे हो सकते हैं सबसे युवा पार्षद प्रत्याशी

जिस प्रकार से सुशांत बंजारे ने पार्षद पद के लिए दावेदारी की है इसे साफ जाहिर हो रहा है कि शायद नरियरा नगर पंचायत में यदि निर्वाचित हो कर जाते हैं तो सबसे युवा पार्षद के रूप में वही होंगे छोटे से उम्र में ही उन्होंने राजनीति में कदम रखकर लोगों की समस्याओं को हल करना प्रारंभ कर दिए थे अब पार्षद के रूप में लोगों की समस्या और उनका विकास करना चाहते हैं l

सुशांत बंजारे ने कहा अगर मैं जीत कर आता हुँ तो विकास पहली प्राथमिकता होगी

सुशांत बंजारे ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान कहां की यदि लोगों का जन समर्थन मिलता है और लोगों का आशीर्वाद मुझे मिलता है तो निश्चित ही मैं चुनाव जीत रहा हुँ, अगर मैं निर्वाचित हो कर आता हूं तो अपने वार्ड का विकास करना मेरा प्रथम प्राथमिकता होगा मैं लोगों की हर समस्या क समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा और हर संभव प्रयास करूंगा अपने वार्ड की गंदगी, नाली जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर हमेशा सजग रहूंगा l

युवा होने के नाते हो रही हैं चर्चा

छोटी सी उम्र में पार्षद चुनाव जैसे चुनाव लड़ने की खबर से क्षेत्र में चर्चा होनी शुरू हो गई है बता दे की युवा होने की वजह से सभी लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं और उनकी चर्चा कर रहे हैं लोगों का कहना है यदि युवा चुनाव जीत करते हैं तो निश्चित ही नगर पंचायत के विकास के साथ-साथ वार्ड का विकास होगा और छोटी बड़ी समस्याओं के लिए दरबदर भटकना नहीं पड़ेगा क्योंकि सुशांत बंजारे लोगों की समस्या को लेकर लगातार आवाज उठाते आए हैं l

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज