नवरात्र के पहले दिन पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

राजधानी से जन्यता तक । गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । नवरात्रि के पहले दिन गौरेला से सटे ग्राम पंचायत देवरगांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पति ने मार-मारकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला गौरेला थाना क्षेत्र के धौरामूढ़ा गांव का है। गौरेला थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि देवरगांव धौरामूढ़ा निवासी 45 वर्षीय कुंवर सिंह और उसकी पत्नी 37 वर्षीय केवलवती के बीच शनिवार रात में भोजन को लेकर जमकर झगड़ा हुआ था. झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने तैश में आकर घर में रखे लकड़ी के बैट से पत्नी को इतना मारा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इसके पहले भी दोनों पति-पत्नी आपस में लड़ते रहते थे. जब यह घटना हुई तब केवलवती ने शराब पी रखी थी. पति ने लकड़ी के बैट से मृतिका के सिर और कमर पर हमला किया. जिससे उसकी मौत हो गई. फिलहाल गौरेला पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही मर्ग कायम कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज