नवागढ़ पुलिस ने 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार, 2 लाख रुपए की संपत्ति बरामद

राजधानी से जनता तक|कोरबा| नवागढ़ थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 14,000 रुपए नगद, 6 मोबाइल फोन, और 4 मोटर साइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपए है।

नवागढ़

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में की गई। मुखबिर की सूचना पर नवागढ़ पुलिस ने रेड डालकर आरोपियों को गिरफ्तार किए गए आरोपी रामसिंह साहू (49), रामसरकार (40), जनीराम साहू (32), जय कुमार साहू (38), हेमंत साहू (22), रामधन दिवाकर (35), और धरमराज साहू (32) सभी कटौद, थाना नवागढ़ के निवासी हैं।

आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 की धारा 4 और 5 के तहत कार्रवाई की गई है और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ywKwIii1uSo[/embedyt]

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज