नियद नेल्लानार योजना ग्रामीणअंचलों में पीएम सूर्यघर योजना बनी ऊर्जा क्रांति

नियद नेल्लानार योजना ग्रामीणअंचलों में पीएम सूर्यघर योजना बनी ऊर्जा क्रांति

धनेश मरकाम बने सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर, बिजली बिल में आई भारी कमी

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अब सुदूर ग्रामीण अंचलों में भी उजाले और समृद्धि की नई किरण बनकर उभर रही है। सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड अंतर्गत कामापेदागुड़ा निवासी धनेश मरकाम इस योजना का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आए हैं, जिनका घर अब सौर ऊर्जा से रोशन हो रहा है।

 

धनेश मरकाम ने अपने आवास की छत पर 3 किलोवाट क्षमता की सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित की है। इस सोलर यूनिट के लगने के बाद उनके मासिक बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है। पहले जहां उन्हें हर माह 1600 से 1700 रुपये तक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता था, वहीं अब यह घटकर मात्र 300 से 400 रुपये रह गया है।

 

यह सोलर इंस्टॉलेशन छत्तीसगढ़ इनोवेशन कंपनी के माध्यम से किया गया। श्री मरकाम ने बताया कि उन्हें योजना की जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से मिली, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय विद्युत कार्यालय से संपर्क कर आवेदन प्रक्रिया पूरी की। योजना के अंतर्गत उन्हें बैंक ऋण की सुविधा के साथ-साथ सरकार की ओर से 78,000 रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिससे सोलर सिस्टम लगाना आसान हो सका।

 

धनेश मरकाम ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना आम जनता के लिए आर्थिक रूप से अत्यंत लाभकारी है और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

 

आकर्षक सब्सिडी का प्रावधान

 

तीन स्तरों पर मिल रहा लाभ

 

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार दोनों की ओर से आकर्षक सब्सिडी प्रदान की जा रही है—

1 किलोवाट सोलर प्लांट

केंद्र सरकार: ₹30,000

राज्य सरकार: ₹15,000

कुल सब्सिडी: ₹45,000

2 किलोवाट सोलर प्लांट

केंद्र सरकार: ₹60,000

राज्य सरकार: ₹30,000

कुल सब्सिडी: ₹90,000

3 किलोवाट सोलर प्लांट

केंद्र सरकार रकार: ₹78,000

राज्य सरकार: ₹30,000

कुल सब्सिडी: ₹1,08,000

कैसे करें आवेदन

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक नागरिक विद्युत विभाग (CSEB) के जिला कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी हेतु छत्तीसगढ़ इनोवेशन कंपनी के प्रतिनिधि श्री दीपक से मोबाइल नंबर **

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज