न्याय यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए पीसीसी प्रभारी सचिन पायलट ,उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, सरकार को जगाने का काम कांग्रेस कर रही है

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की न्याय यात्रा का आज समापन है। कार्यक्रम में आज पीसीसी प्रभारी सचिन पायलट भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था बहुत ही खराब है। दिल्ली से राज्यों की सरकार चल रही है। न्याय यात्रा के माध्यम से सरकार को जगाने का काम कांग्रेस कर रही है। कांग्रेस की न्याय यात्रा का गांधी मौदान में जाकर समापन होगा। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने हरिभूमि से चर्चा के दौरान कहा कि, कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा को शानदार रिस्पांस मिला है। आज पूरे प्रदेश की स्थिति खराब, हर तरफ हत्या, लूट, बलात्कार के मामले सामने आ रहे है। जिसके कारण हमें मजबूरी में न्याय यात्रा निकालनी पड़ी। न्याय यात्रा के समापन के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों में यात्रा का स्वागत होगा। राजीव गांधी चौक में मेयर एजाज ढेबर स्वागत करेंगे। वहीं नगर निगम चौक में श्रीकुमार मेनन यात्रा का स्वागत करेंगे। नगर निगम चौक से न्याय यात्रा गांधी मैदान पहुंचेगी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यात्रा में शामिल हुए हैं।

कांग्रेस विपक्ष धर्म का निर्वहन करेगी- पायलट

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि, राज्यों में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है। दिल्ली में पावर सेंटर है, राज्यों को अधिकार नहीं दिए गए है। कांग्रेस विपक्ष के धर्म का निर्वहन करती रहेगी। सरकार को जगाने का काम कांग्रेस के नेता लगातार करेंगे। कांग्रेस की न्याय यात्रा रायपुर के सड्डू से शुरू होकर गांधी मौदान में समाप्त होगी। यात्रा 27 सितंबर को गिरोदपुरी से शुरू हुई है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज