पत्रकारों ने प्रेस क्लब उपाध्यक्ष गौरव तिवारी का मनाया जन्मदिवस, दिखी एकजुटता और उत्साह

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – सुकमा जिले के पत्रकारों ने प्रेस क्लब उपाध्यक्ष गौरव तिवारी का जन्मदिवस बुधवार की शाम छिंदगढ़ के पास नवसंचालित दुड़मा ढाबा में बड़े ही उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर सुकमा जिले के दोरनापाल, सुकमा, छिंदगढ़ एवं तोंगपाल से बड़ी संख्या में पत्रकार साथी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों में आपसी एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और सकारात्मक ऊर्जा साफ देखने को मिली। प्रेस क्लब के गठन के बाद जिले में पत्रकारों के बीच एक मजबूत संगठन उभरकर सामने आया है, जिससे पत्रकारिता के क्षेत्र में नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वर्षों से प्रेस क्लब के गठन को लेकर चल रही चर्चाओं के बाद अब संगठन के सशक्त रूप लेने से सभी साथियों में विशेष उत्साह का माहौल है।
उपाध्यक्ष गौरव तिवारी के जन्मदिवस के अवसर पर सभी पत्रकार साथियों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने आपसी संवाद, अनुभव साझा करने और संगठन को और सशक्त बनाने पर चर्चा की।
इस अवसर पर प्रेस क्लब जिलाध्यक्ष सतीश चांडक, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार शेख सलीम, फारूक अली, नवीन कश्यप, शेखर साहू, योगेंद्र भदौरिया सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने गौरव तिवारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल पत्रकारिता जीवन की कामना की। साथ ही प्रेस क्लब के माध्यम से जिले में निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज