पत्रकार पर हेलमेट से हमला, आरोपी बजरंग चौहान गिरफ्तार

रायपुर । राजधानी के गोल बाजार थाना क्षेत्र में पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 2 मई की सुबह करीब 4:00 से 4:30 बजे के बीच जी.ई. रोड स्थित कुसुमताई दाबके स्कूल के सामने पत्रकार शांतनु राय के साथ मारपीट की घटना हुई। शिकायत के मुताबिक, शांतनु राय अपने काम से लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी साइकिल रिक्शा से टक्कर हो गई।आरोप है कि मौके पर मौजूद आरोपी बजरंग चौहान ने इस घटना को आधार बनाकर पीड़ित को रोका और जबरन 10,000 रुपये की मांग की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पास में रखे हेलमेट से पत्रकार के चेहरे पर हमला कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही गोल बाजार और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों एवं पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज