पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर प्रेस क्लब सुकमा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला प्रमुख नवीन दांदडें राजधानी से जनता तक/सुकमा। जिले के पत्रकारों की सुरक्षा एवं स्वतंत्र पत्रकारिता को मजबूत करने की मांग को लेकर प्रेस क्लब सुकमा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन कलेक्टर सुकमा के माध्यम से प्रेषित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून को शीघ्र लागू किए जाने की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में शासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशेषकर सुकमा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकार अनेक चुनौतियों और दबावों के बीच अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं।

प्रेस क्लब ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में जनहित से जुड़े समाचारों के प्रकाशन के कारण पत्रकारों के खिलाफ झूठी एवं दुर्भावनापूर्ण शिकायतों के मामले सामने आए हैं। कई मामलों में पत्रकारों को अनावश्यक दबाव और प्रताड़ना का सामना करना पड़ा है, जिससे असुरक्षा का वातावरण बना है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि वर्ष 2023 में पत्रकार सुरक्षा संबंधी विधेयक विधानसभा में पारित होने और राजपत्र में प्रकाशन के बावजूद अब तक इसे पूर्ण रूप से लागू नहीं किया गया है। इसके चलते पत्रकार अपेक्षित कानूनी संरक्षण से वंचित हैं।

प्रेस क्लब सुकमा ने मांग की है कि पत्रकार सुरक्षा कानून को जल्द लागू कर पत्रकारों को सुरक्षित एवं निष्पक्ष वातावरण उपलब्ध कराया जाए। ज्ञापन में कहा गया कि इससे झूठी शिकायतों पर नियंत्रण, स्वतंत्र पत्रकारिता को बढ़ावा, दबाव एवं धमकी की घटनाओं में कमी तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को मजबूती मिलेगी।

इस दौरान जिले के विभिन्न पत्रकार साथी उपस्थित रहे और सामूहिक रूप से मांग का समर्थन किया।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज