पुलिस ने महिला सचिव के हत्याकांड का किया खुलासा: आरोपी पति ही निकला हत्यारा.. 

राजधानी से जनता तक कोरबा| जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 22 जुलाई को जली हुई अवस्था में मिली महिला सुषमा खुसरो की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि मृतका के पति अभिनेक लदेर ने ही वैवाहिक विवाद के चलते हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।

 

पुलिस के अनुसार, रामाकछार (थाना पाली) निवासी सुषमा खुसरो की शादी आर्य समाज, बिलासपुर में छुईयापारा निवासी अभिनेक लदेर से हुई थी। दोनों गोकुल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोरबा में किराये पर रह रहे थे। 22 जुलाई को सुबह पति-पत्नी के बीच फिल्म देखने की बात को लेकर विवाद हुआ। पति के अनुसार वह 11 बजे बैंक चला गया और दोपहर 3 बजे लौटने पर घर के अंदर से धुआं निकलता देखा। अंदर घुसने पर पत्नी की जली हुई लाश मिली।

 

शुरुआती जांच में पुलिस ने मर्ग कायम किया था, लेकिन शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि महिला की हत्या कर शव को जलाया गया है। इसके बाद मामला अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या (धारा 103(1) बीएनएस) के तहत दर्ज किया गया।

कोरबा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पांच टीमों ने साक्ष्य संकलन, 65 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पति अभिनेक लदेर को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल ली।

 

अभिनेक ने बताया कि पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना के दिन गुस्से में आकर उसने सुषमा की चुनरी से मुंह बांधा और तकिये से मुंह-नाक दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को जलाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया।

 

पुलिस के अनुसार, दोनों पति-पत्नी पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे और पारिवारिक तनाव, विशेषकर बच्चों को लेकर, विवाद की जड़ था। आरोपी तीन महीने से हत्या की योजना बना रहा था।

 

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले की जांच को अंतिम रूप दे रही है। इस सफलता में थाना प्रभारी प्रमोद, एसआई दुर्गेश, विमलेश, श्याम सिंह, अनिता, जितेंद्र, योगेश, संदीप, संजय, शेख, संजय रात्रे, गंगा, चंद्रकांत गुप्ता और राजनी कंवर की प्रमुख भूमिका रही।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज