पुलिस ने 72 घंटो के भीतर सुलझाई हत्या की गुत्थी: विवाद के बाद आरोपी ने गला घोंट कर की हत्या, पेट्रोल से जलाया शव

राजधानी से जनता तक |कोरबा| कुसमुण्डा थाना पुलिस ने 72 घंटे के भीतर एक अज्ञात महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका की पहचान राम कुमारी कश्यप (37) के रूप में की गई, जो सेमरा, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा की निवासी थी। आरोपी मनबोध भारद्वाज (42) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का खुलासा तब हुआ जब 9 जून 2024 को अमगांव के कोटवार जीवन लाल ने पुलिस को सूचित किया कि सोनदरहा नाला में एक अज्ञात महिला का अधजला शव पाया गया है। प्रारंभिक जांच में यह हत्या का मामला प्रतीत हुआ। शव का पोस्टमार्टम कराया गया और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने मामले की तह तक जाने के निर्देश दिए।

 

मृतिका की पहचान के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किया। ग्राम सेमरा के तेरस राम कश्यप और दशरथ कश्यप ने शव की पहचान राम कुमारी कश्यप के रूप में की। शार्ट पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

जांच में पता चला कि मृतिका के पिछले 3-4 वर्षों से मनबोध भारद्वाज के साथ प्रेम संबंध थे। 8 जून को मनबोध मृतिका को मोटर साइकिल (CG 11 AG 4175) से कटघोरा ले गया, जहां शराब पीने के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर मनबोध ने गमछे से गला घोंटकर राम कुमारी की हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए उसने शव को पेट्रोल डालकर जला दिया और मृतिका के गहने और मोबाइल ले गया।

 

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, गमछा, सोने-चांदी के गहने और मोबाइल बरामद कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक रुपक शर्मा, सउनि रफिक खान, सउनि राकेश गुप्ता, प्र.आर. झाडूराम साहू, म.प्र.आर. किरण केरकेट्टा, आरक्षक अमर दिवाकर, महेन्द्र चन्द्रा, धीरज पटेल, लेखराम धीरहे और खगेश्वर साहू की मुख्य भूमिका रही।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज