पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा के प्रयास से हसौद को मिला केंद्रीय विद्यालय की ऐतिहासिक सौगात

हसौद। जिला सक्ती: पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय श्री निर्मल सिन्हा जी के सतत प्रयासों और दूरदृष्टि का परिणाम है कि हसौद को केंद्रीय विद्यालय जैसी महत्वपूर्ण शैक्षणिक सौगात प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि क्षेत्र के शैक्षिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी। भारत सरकार द्वारा स्वीकृत इस केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से न केवल स्थानीय छात्रों को उच्च-गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त होगी, बल्कि इससे आसपास के क्षेत्रों के शिक्षा स्तर में भी सुधार होगा। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने श्री सिन्हा जी को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। विद्यालय की स्थापना जल्द ही प्रारंभ होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के युवाओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए सशक्त आधार मिलेगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज