केन्द्रीय विद्यालय बीजापुर में आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वन विभाग की रेंजर सम्माननीय दीक्षा बर्मन एवं उनकी टीम की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 250 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री पुष्प ध्वज नायक द्वारा उद्बोधन के साथ हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात रेंजर सम्मानित दीक्षा बर्मन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सस्टेनेबल डेवलपमेंट, पेड़ों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा पृथ्वी को सुरक्षित रखने के विभिन्न उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया तथा भविष्य के लिए उपयोगी सुझाव भी प्रदान किए।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण— रविंद्र कुमार, आशीष वर्मा, अमित कुमार शर्मा एवं मनीष जी सहित समस्त स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। मनीष जी एवं अमित कुमार शर्मा द्वारा भी विद्यार्थियों को प्रेरणादायक उद्बोधन दिया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन अमित कुमार शर्मा द्वारा किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों को एक सुरक्षित एवं सतत पृथ्वी के निर्माण के प्रति जागरूक किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
अंत में सभी ने पृथ्वी को सुरक्षित, स्वच्छ एवं हरित बनाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम विद्यालय में पर्यावरणीय चेतना को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
आयोजन का सफल समापन प्रभारी प्राचार्य पुष्पध्वज नायक जी द्वारा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं पृथ्वी संरक्षा हेतु निर्देश देते हुए तथा वन विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया गया |
— केन्द्रीय विद्यालय बीजापुर प्रशासन
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




