पेड़ हमारे ग्रह पर सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है- चंद्रकांत

पामगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ माँ के नाम का कार्यक्रम देश में चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में पामगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोड़ाभाट के पूर्व माध्यमिक शाला में एक पेड़ माँ के नाम का कार्यक्रम कोड़ाभाट सरपंच फेकूराम निर्मलकर द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि छ. ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सदस्य व भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी थे, चंद्रकांत ने अपने संबोधन में कहा कि पेड़ हमारे ग्रह पर सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक हैं। वे मनुष्यों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और उन्हें फिट और खुश रखने में मदद करते हैं, पेड़ हमारे जीवन में एक अभिन्न भूमिका निभाते हैं।

हम कई उत्पादों और सेवाओं के लिए पेड़ों पर निर्भर हैं, खासकर उनके द्वारा छोड़ी जाने वाली शुद्ध हवा के लिए। पेड़ हमारे पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन को बनाए रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए हर एक व्यक्ति को पेड़ लगाना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष नगर पंचायत रहौद श्रीमती आरती योगी, भाजपा नेता जगतपाल सिंह, भाजपा नेता सुखराम मधुकर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्रीमती संतोषी सिंह, , पूर्व जिला मंत्री भाजपा धीरेंद्र योगी, पार्षद नगर पंचायत रहौद श्रीमती अंजू अनंत, भाजपा महामंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव, भाजपा महामंत्री रामलाल कश्यप, पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष तुलाराम कश्यप, कोड़ाभाट सरपंच फेकूराम निर्मलकर, पंच विपिन सिंह चंदेल, सचिव संतराम केंवट, नीलकंठ निर्मलकर, प्रधान पाठक श्रीमती उषा मानिकपुरी, शिक्षक सनोद कुर्रे, दिनेश कुमार यादव, युगल किशोर कश्यप, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज