पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब का यौमे पैदाइश का दिन जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी अकीदत और जुलूस के साथ देवभोग में मनाया गया

चरण सिंह क्षेत्रपाल / राजधानी से जनता तक

गरियाबंद (देवभोग)- पैगंबर हजऱत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन देवभोग में परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जश्न ए ईदमिलादुन्नबी पर नगर के जमा मस्जिद के समक्ष में आकर्षक साज-सज्जा की गई। ईद मिलादुन्नबी पर्व पर मस्जिदों में नमाज अदा करने मुस्लिम धर्मावलंबी बड़ी संख्या में मस्जिद पहुंचे। मस्जिद में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर खासी चहल-पहल देखने को मिली। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में नजऱ आया। आकर्षक परिधानों में बच्चे ईद मिलादुन्नबी की ख़ुशी मनाते नजऱ आये। ईद मिलादूननबी के मौके पर सुन्नी ह़नफ़ी देवभोग मुस्लिमों द्वारा नगर में सोमवार को जुलूस निकाला गया। ईद मिलाद-उन-नबी कमेटी की ओर से जुलूस सुन्नी हनीफी मस्जिद देवभोग से होते हुए गांधी चौक, राजापारा समेत पूरे नगर भ्रमण करते हुए वापस मस्जिद पर पहुंचा। जहां देवभोग के इमाम और उलेमा ने तकरीरें की और देश में अमन चैन की दुआ मांगी। इस अवसर पर पैगंबर हजरत के जन्मदिन की सभी वर्गों के लोगो को बधाई दी गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने शांति व अमन का पैगाम देते हुए देश में चल रही समस्या से निपटने की दुआए मांगी,जश्न ईद मिलादुन्नबी शांति पूर्वक मनाया इस्लाम के प्राचारक मुस्लिम धर्म के पैगम्बर मोहम्मद सल्ललाहो अलही वसल्लम के योमे विलादत जन्म दिवस को मुस्लिम धर्मालंबियों द्वारा शान्ति पूर्वक मनाया गया। शांति एव सद्भावना का सन्देश लेकर आए पैगम्बर साहब ने पूरी दुनिया में इस्लाम को फैलाया उसी की याद में ईद मिलादुन्नबी के रूप में मोहम्मद साहब का जन्म दिवस मनाया जाता है। जिसमे ईद मिलादुन्नबी सबसे महत्पूर्ण मानी गई है। इस रैली में अमलीपदर उरमाल,गोहरापदर, झरगांव,करचिया, खुटगांव,देवभोग,के साथ आसपास के मुस्लिम समुदाय के लोग सैकड़ो की संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर बच्चों एवं बुजुर्गो को फल व मिठाई बांटी गई। जमात कि और से लंगर का भी एहतराम किया गया था।

सुरक्षा को लेकर चौंक चौराहे में दिखी पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था

ईद मिलादुन्नबी को लेकर जहां मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल है,वहीं जुलूस-ए-मोहम्मदी को ले पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखी थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बतलाया, जुलूस के वक्त सुरक्षा को लेकर सभी चौक-चौराहा पर पुलिस बल के जवान तैनात थे,जुलूस के साथ पुलिस के जवान सुरक्षा के मद्देनजर रखा गया है। जो शांति पूर्ण रूप से संपन्न हुआ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज