प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण) स्थायी प्रतीक्षा सूची व सत्यापन व अनुमोदन सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को विशेष ग्राम सभा का आयोजन

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग – मार्च में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस 2.0 का प्रदेश व्यापी सर्वे अभियान चलाया गया था।पूरे छत्तीसगढ़ में करीब 32 लाख परिवारों का सर्वे किया गया, जिसमें गरियाबंद जिले के विकास खण्ड देवभोग में 12 हजार प्लस हुआ है। साढ़े तीन महीने के पहले प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण) के तहत 12 हजार प्लस परिवारों की पात्रता का निर्धारण अब 24 जून 2026 को होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में किया जाएगा।देवभोग क्षेत्र अंतर्गत 53 ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में पात्र हितग्राहियों की अंतिम सूची पर फैसला होगा।साथ ही छूटे हुए हितग्राहियों को नाम जोड़ने एवं आपत्तियां दर्ज कराने का भी अवसर मिलेगा।
विशेष ग्राम सभाओं का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों की सूची को अंतिम रूप देने के साथ प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।ग्राम सभाओं में आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची पर चर्चा होगी। यदि किसी व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं हुआ है।या किसी नाम पर आपत्ति है तो ग्रामीण ग्राम सभा में दावा या आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त दावों और आपति का मौके पर निराकरण किया जाएगा। ताकि अपात्र व्यक्ति को लाभ न मिल सके और पात्र परिवारों को योजना से वंचित न रहे।

प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण) का लाभ मुख्य रूप से आवास प्लस सूची में चिन्हित पात्र परिवारों को दिया जाता है। प्राथमिकता में बेघर परिवार, एक कमरे के कच्ची मकान में रहने वाले लोग , अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यकों को आर्थिक रूप से कमजोर परिवार , भूमि हीन श्रमिक , महिला मुखिया वाले परिवार , निशक्तजन और पूर्व सैनिक शामिल हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और कम आय वाले समूह भी इस योजना के दायरे में आते हैं। अंतिम चयन ग्राम सभा द्वारा सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के आधार पर किया जाता है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज