प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 111वें मन की बात को विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने मंदिर हसौदवासियों के साथ सुना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात देशवासियों को जागृत और प्रेरित करने का महाअभियान हैं – गुरु खुशवंत साहेब

विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात जनता और प्रधानसेवक के बीच संवाद का सेतु हैं। मन की बात के सीधा प्रसारण को आज आरंग विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी मंदिर हसौद नगर पालिका के नगरवासियों के साथ पुरे उत्साह और उमंग के साथ सुना। मन की बात कार्यक्रम आज देश के सबसे प्रसिद्ध कार्यक्रम बन गया है। मन की बात में कल, आज और कल की बाते समाहित रहती हैं।

मन की बात के 111वें संस्करण पर जानकारी देते हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज चुनाव आयोग और उससे जुड़े सभी कर्मियों को सफल संचालन के लिए बधाई देते हुए मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत की। माननीय प्रधानमंत्री जी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण की अपील की है। आइये हम सभी एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण करें एवं #Plant4Mother हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर अन्य लोगो को भी इस अभियान में सम्मिलित होने में लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री जी ने हुल दिवस, माँ के स्नेह व महत्व, कार्थुम्बी छाते, टोक्यो ओलम्पिक, कुवैत रेडियों, तुर्कमेनिस्तान गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा अनावरण, योग दिवस, आंध्रप्रदेश के अरकु कॉफी, जम्मू कश्मीर की स्नो पीस, आकाशवाणी के संस्कृत बुलेटिन के 50 साल पुरे, बेंगलुरु के कब्बन पार्क की जानकारी मन की बात के मध्याम से प्रमुख रुप से दी।

गुरु खुशवंत साहेब विधायक ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात केवल एक कार्यक्रम ही नहीं हैं बल्कि यह एक महाअभियान हैं देशवासियों को प्रेरित करने का, नागरिकों को जागृत करने का, देश की ताकत से अवगत कराने का। मन की बात के माध्यम से नागरिकों को नवीन अविष्कारों के साथ-साथ पुरस्कार व घटनाओं की भी जानकारी मिलती हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जब मन की बात के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य कर रहे नागरिकों की जानकारी देते हुए उनके कार्यों की चर्चा करते हैं तो यह पल करोड़ों लोगो के लिए प्रेरणा बन रही होती हैं। यही प्रेरणा एक दिन समाज के साथ-साथ देश का नाम रोशन करती हैं।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज