प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी भाजपा – पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग – प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी, मंडल झाखरपारा में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला को सफल क्रियान्वयन हेतु, जिसमें मुख्य वक्ता बिन्द्रानवागढ़ भूतपूर्व विधायक डमरूधर पुजारी की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व विधायक पुजारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान 00 सितंबर से 02 अक्टूबर तक निरंतर चलेगी। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रतिवर्ष की भांति विभिन्न प्रकार के सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 02 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया गया है। 18 सितम्बर 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आधारित प्रदर्शनी मुख्यालय, विधानसभा, एवं शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों मंडलों में प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री पर आधारित पुस्तकें वितरण, महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 75 वां जन्मदिवस है तो जन्मदिन के इस अवसर पर मंडल के अनेकों बूथों में सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों को सेवा पखवाड़ा कार्यशाला में सहभागिता निभाने में अपील किया गया। उन्होंने और भी यह बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

अपना जन्मदिन मनाने के लिए अपने जीवन को एक एक पल एक एक दिन अपने देश की 140 करोड़ जनता के नाम किया है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य,भाजपा कार्यकर्ता,जनपद पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, प्राथमिक साख सहकारी समिति के प्राधिकृत अधिकारी,हाई/ हायर सेकेण्डरी स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, मंडल के सभी कार्यकर्ता , पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष सहित जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मंडल सेवा पखवाड़ा समिति,व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सराहनीय रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज