राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल
देवभोग – प्राथमिक साख सहकारी समिति झाखरपारा में लगातार कई वर्षो से किसान खाद, बीज और ऋण शत् प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित नहीं होने से दोहरी मार झेल रहे हैं। इस साल अप्रैल महीने तक खाद बीज और ऋण उपलब्ध हो जाना चाहिए था, लेकिन समिति की कमजोरी वजह से आज दिन पर्यन्त तक शत् प्रतिशत लाभान्वित नहीं हो सकें है। समिति के कर्मचारी ने बताया कि झाखरपारा मंडी में लगभग 75 प्रतिशत ऋण उपलब्ध किसानों को उपलब्ध कराई जा चुकी है,तो जिसमें ऋण स्वीकृत लगभग 600 सौ से अधिक किसानों को दी जा चुकी है, और अभी बाकी किसान 50 का पेंडिंग पड़ा हुआ है। वंचित किसानों ने बताया कि खेतों में धान बोआई , रोपाई करना अंतिम पड़ाव आ गया है फिर भी समिति द्वारा अभी तक ऋण उपलब्ध नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बैंक से लोन स्वीकृत नहीं होने से अपने घर की ज्वेरात को पांच प्रतिशत ब्याज में गिरवी रख कर पैसा को खेती किसानी में खर्च किया गया है,यदि किसान समिति के भरोसे पर निर्भर करता तो खेती खलिहान खाली पड़ी रहती। फिर भी आज दिन तक 50 किसानों को ऋण उपलब्ध नहीं हो पायी है, किसान ऋण के लिए समिति आफिस दफ्तर में बार-बार आना-जाना चक्कर काट रहे, फिर भी काम सफल नहीं हो पा रही हैं,तो वहीं किसान दुखित होकर अपने घरों को लौट आ जाते है,उक्त किसानों ने बताया कि देवभोग विकास खण्ड में जितने भी समितियां है तो संबंधित सेक्टर के किसानों को खाद ,बीज और ऋण शत् प्रतिशत उपलब्धता कराई जा चुकी है। लेकिन हमारे झाखरपारा समिति में अभी तक 50 किसान ऋण पैसा के लिए समिति और बैंक को हजारों बार चक्कर लगा रहे है फिर भी सक्रिय रूप से सफल प्रक्रिया अबतक सुलझ नहीं पाई है।जब इसका कारण पूछा गया तो जिम्मेदार कर्मचारियों ने एक दूसरे को दोषी ठहराया जा रहा है। प्राथमिक साख सहकारी समिति झाखरपारा के किसान अपने खेतों में धान बोआई और रोपाई के लिए घरों में रखी गई आभूषणों को गिरवी रख कर खेती किसानी किया गया।अब इतनी बड़ी लापरवाही हुई है कि किसान के आंखों में आसूं की धारा बहने लगी है, किसान सिर पर हाथ रखकर तड़प-तड़प के रो रहे है,ये रो रहे हैं बुझाने वाला कोई नहीं है। चुकी किसान समिति से ही हमेशा आत्मनिर्भर बनाए रखते हैं, लेकिन इन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। अबतक न ही खाद बीज और ऋण उपलब्ध हुई है, कुछ किसानों को लाभ मिल चुका है लेकिन अभी भी 50 किसान समिति से लाभ लेनें में काफी पिछड़ गए है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




