बकाया कर न चुकाने पर निगम की सख्ती: कोरबा जोन में 3 बड़े बकायादारों की संपत्ति सील

राजधानी से जनता तक कोरबा| नगर पालिक निगम कोरबा ने बकाया कर जमा न करने वाले बड़े करदाताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देश पर शुक्रवार को निगम की राजस्व टीम ने कोरबा जोन में तीन बड़े बकायादारों की संपत्तियों को सील कर दिया।

नगर निगम के अनुसार संबंधित करदाताओं को बार-बार नोटिस और वारंट जारी कर बकाया कर राशि जमा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद निगम ने कार्रवाई करते हुए संपत्तियों को सील कर दिया।

इन बकायादारों पर हुई कार्रवाई

वार्ड क्रमांक 06 निवासी जरहा साव , ₹1,86,700 बकाया

वार्ड क्रमांक 06, सिंधी गुरुद्वारा के पास सीमेंट दुकान संचालक ₹1,46,679 बकाया

पुरानी बस्ती निवासी सहोदरा बाई ₹99,535 बकायाइन सभी के खिलाफ संपत्तिकर की राशि जमा न करने पर निगम टीम ने सीलबंदी की कार्रवाई की और तत्काल बकाया कर जमा करने के निर्देश दिए।

कुर्की की भी दी चेतावनी

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि बकायादार जल्द कर राशि जमा नहीं करते हैं तो सीलबंदी के साथ संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान कार्यपालन अभियंता भूषण उरांव, उप-जोन प्रभारी अजय कुमार अग्रवाल, अविनाश जायसवाल, विनोद गोंड, ओमप्रकाश श्रीवास, परमानंद राठौर, उत्तम राठौर और राजेश साहू सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

आयुक्त पाण्डेय ने शहर के सभी करदाताओं से अपील की है कि वे निगम को देय संपत्तिकर, समेकित कर और जलकर की बकाया राशि समय पर जमा करें। उन्होंने कहा कि समय पर कर भुगतान न होने से निगम को आर्थिक नुकसान होता है और शहर के विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज