बड़ी ख़बर: हिरमा मरकाम बने अखिल भारतीय पंचायत परिषद सुकमा के जिला उपाध्यक्ष

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

 

सुकमा / रायपुर:

अखिल भारतीय पंचायत परिषद दिल्ली (छत्तीसगढ़ राज्य इकाई) द्वारा संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। परिषद के उच्च नेतृत्व द्वारा श्री हिरमा मरकाम को जिला-सुकमा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है।

“ग्राम विकास के लिए पंचायत से पार्लियामेंट तक” का संकल्प

अखिल भारतीय पंचायत परिषद, जो 1958 से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की परिकल्पना, संस्थापक बलवंत राय मेहता और भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सिद्धांतों पर काम कर रही है, उसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण भारत को सशक्त बनाना है। श्री हिरमा मरकाम की नियुक्ति इसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई और शुभकामनाएं

इस नियुक्ति पत्र (क्र. AIPP/CG/2026/314 दिनांक 07.07.2026) के जारी होने पर संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं, जिनमें शामिल हैं:

माननीय श्री घनश्याम यादव जी (राष्ट्रीय महासमिति सदस्य, अखिल भारतीय पंचायत परिषद दिल्ली)

माननीय श्री सत्तू राम केंवट जी (प्रदेश संयोजक एवं प्रभारी, छत्तीसगढ़)

माननीय श्री सुरेश कुमार केंवट जी (प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़)

माननीय डॉ. विपेन्द्र कुमार महेश जी (प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी, छत्तीसगढ़)

संगठन को मिलेगी नई मजबूती

शीर्ष नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि श्री हिरमा मरकाम संगठन के संविधान, नियमों और दिशा-निर्देशों के अधीन रहकर सुकमा जिले में संगठन का विस्तार करेंगे। वे पंचायत प्रतिनिधियों के हितों की रक्षा, संगठन के सशक्तिकरण और जनहित के कार्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।

सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं की हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज