बांग्लादेश ने पश्चिम बंगाल से सटी सीमा पर ड्रोन तैनात किए, भारत हाई अलर्ट पर

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में स्थित बांग्लादेश सहायक उच्चायोग ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 3 दिसंबर से सभी वीजा और वाणिज्यिक सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।यह फैसला एक दिन पहले प्रदर्शनकारियों के मिशन परिसर में घुसकर तोडफ़ोड़ करने के बाद लिया गया है।इस घटना के विरोध में बांग्लादेश ने ढाका में भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी घटना पर खेद जताया था।
बांग्लादेश अपने नोटों में छपी पूर्व राष्ट्रपति और बांग्लादेश के संस्थापक के रूप में पहचान रखने वाले शेख मुजीबुर्रहमान की तस्वीर भी हटाने जा रहा है।सरकार ने नए नोटों को छापने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जिसमें धार्मिक संरचनाएं, बंगाली परंपराएं और जुलाई में हुए छात्र आंदोलन की तस्वीरों को शामिल किया जाएगा।इससे पहले खबर आई थी कि मुजीबुर्रहमान की पुण्यतिथि और जन्मदिन मनाने पर भी रोक लगा दी गई है।
25 नवंबर को बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन पर चटगांव में भगवा झंडा फहराने और देश के झंडे के अपमान का आरोप था।इसके बाद पूरे बांग्लादेश में उनकी रिहाई के लिए प्रदर्शन होने लगे। बाद में दास को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इसके बाद हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज