बारह गांवों के ग्रामीण मिलकर कोलवाशरी जनसुनवाई का करेंगे विरोध

राजधानी से जनता तक / मस्तुरी / लक्ष्मी कांत सूर्यवंशी / क्षेत्र के ग्राम रलिया में मेसर्स अरपा कोल बेनिफिकेशन एंड एनर्जी एल.एल.पी. कोलवाशरी खुलने के लिए पर्यावरण विभाग द्वारा 7 जनवरी को लोक सुनवाई का आयोजन करने जा रही है। जिसको लेकर तकरीबन 12 गांवों के प्रभावित किसानों ने लोक सुनवाई का विरोध करने की ठान ली है। कोलवाशरी खुलने से क्षेत्र के 12 गांव जयरामनगर,रलिया,बेलटुकरी, कछार,एरामसाहि,हरदादिह, सुखरीपाली,भिलाई,गतौरा, किसान परसदा और भनेशर के तकरीबन 20 हजार लोग प्रदूषण से प्रभावित होगा। क्षेत्र के लोग राखड़ से प्रभावित है ही अब कोलवाशरी की सुनवाई की खबर जानकर लोग चिंतीत है। कोलवाशरी से किसानों की बड़ी संख्या में खेती प्रभावित होंगी,बड़ी गाड़ियों के चलने से सड़क हादसे के आंकड़े बढ़ेंगे 7 जनवरी को होने वाले लोक जनसुनावई का 12 गांवों के ग्रामीण जम कर विरोध करने के फिराक में है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज