राजधानी से जनता तक कोरबा।
श्रीरामलला सरकार की प्राण-प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बालको नगर स्थित श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में भव्य संगीतामय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन 3 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक चलेगा। कथा व्यास पं. संजय कुमार दुबे (रायगढ़ वाले) श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत 2 फरवरी को दोपहर 2 बजे कलश यात्रा से होगी। कथा प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक होगी। इस दौरान शिव-पार्वती विवाह, राम जन्मोत्सव, श्रीराम विवाह और राज्याभिषेक जैसे प्रसंगों का आनंद श्रोतागड़ उठा सकेंगे। 12 फरवरी को पूर्णाहुति एवं महाभंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
आयोजन श्री सिद्धेश्वर हनुमान जी एवं समस्त नगरवासियों के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने नगरवासियों से सपरिवार सहभागिता की अपील की है। साथ ही श्रद्धालुओं को बड़ी संख्या में कथास्थल पहुंच कथा श्रवण करने की अपील भी की है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




