बालको पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मकानों में चोरी करने वाला आरोपी व दो नाबालिग पकड़े गए

राजधानी से जनता तक कोरबा।बालको थाना क्षेत्र में रात्रि के दौरान दो मकानों में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी और दो विधि से संघर्षरत बालकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी रामकुमार साहू ने 19 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19-20 अप्रैल की रात 11 बजे से 3 बजे के बीच अज्ञात चोर उनके परसाभाठा स्थित मकान में घुसकर किचन में रखा गैस सिलेंडर, बच्चों की साइकिल चोरी कर ले गए। वहीं पड़ोसी तुष्यंत कुमार साहू के घर के आंगन से टुल्लू पंप, गैस सिलेंडर और सिल्वर की सीढ़ी भी पार कर दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के आधार पर तीन संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।
पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज यादव उर्फ मोनू यादव (20 वर्ष) निवासी परसाभाठा, बालको को गिरफ्तार किया है। उसके घर से चोरी गया गैस सिलेंडर, साइकिल, सिल्वर सीढ़ी और सबमर्सिबल पंप बरामद किया गया है। साथ ही मामले में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है