राजधानी से जनता तक| कोरबा। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बालको प्लांट परिसर में ट्रांसपोर्टरों और प्रबंधन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी और थाना प्रभारी युवराज तिवारी उपस्थित रहे।

बैठक में भारी वाहनों में सुरक्षा मानकों के पालन पर जोर देते हुए रात्रि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहनों में अनिवार्य रूप से रेडियम (रिफ्लेक्टिव टेप) लगाने के निर्देश दिए गए।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगामी दिनों में विशेष अभियान चलाकर सघन वाहन चेकिंग की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई के साथ ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
कोरबा पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित परिवहन व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com




