बिजली दर वृद्धि और बढ़ते बिलों पर कांग्रेस का हमला, सरकार पर जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का आरोप

बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी बोले – बढ़ती दरों और स्मार्ट मीटर व्यवस्था की हो समीक्षा, उपभोक्ताओं को मिले राहत

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा |  जिले में बिजली दरों में बढ़ोतरी और बढ़ते बिजली बिलों को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर राज्य सरकार को घेरा। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती बिजली दरों और बढ़े हुए बिजली बिलों से आम उपभोक्ता, किसान तथा गैर-घरेलू उपभोक्ता आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं।
प्रेस वार्ता में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हालिया बिजली दर वृद्धि का असर सीधे आम परिवारों और छोटे व्यवसायों पर पड़ रहा है। कांग्रेस ने मांग की कि सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार करे और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए।
कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 30 से 50 पैसे तक तथा गैर-घरेलू श्रेणी में 20 से 40 पैसे तक की वृद्धि की गई है। साथ ही कृषि पंपों के लिए बिजली दरों में भी बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया गया।
प्रेस वार्ता के दौरान नेताओं ने कहा कि पिछले कुछ समय से उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में असामान्य वृद्धि देखने को मिल रही है। उनका आरोप था कि कई क्षेत्रों में बिजली बिल पहले की तुलना में काफी अधिक आ रहे हैं, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ा है।
स्मार्ट मीटर व्यवस्था को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि उपभोक्ताओं की ओर से अधिक खपत दर्ज होने संबंधी शिकायतें सामने आ रही हैं, इसलिए इस पूरी व्यवस्था की पारदर्शी समीक्षा की जानी चाहिए।
कांग्रेस ने सरकार से मांग की बढ़ी हुई बिजली दरों और बिजली बिलों की समीक्षा कर आम जनता, किसानों और अन्य उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए प्रभावी निर्णय लिया जाए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कवासी, सज्जार खान, दुर्गेश राय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजू साहू, मुकेश कश्यप, राजू नाग, लक्ष्मण मांडवी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोयम मंगम्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज