बिजली बिल को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन व मुख्यमंत्री का पुतला दहन

अनुराज साहू जिला प्रमुख/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक

सारंगढ़। छग प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा विद्युत दरों में की गई वृद्धि से आम जनता एवं किसान वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उपभोक्ताओं के लिए बिजली की बढ़ी दरें 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए। 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट, गैर घरेलू उपभोक्ता के लिए। 40 पैसे प्रति यूनिट, कृषि विद्युत में वृद्धि हुई इससे खफा होकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, डीडीसी बिनोद भारद्वाज, शुभम बाजपेयी, सूरज तिवारी, संजय दुबे, गोपाल बाघे, घनश्याम मनहर, उमेश केसरवानी, रविंद्र नंदे, सोनी अजय बंजारे, रामनाथ सिदार, सरिता गोपाल, मंजू आनंद, अभिषेक शर्मा के साथ ही साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयोँ ने विद्युत मंडल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेटिंग को तोड़ते हुए सभी कांग्रेसी आगे बढ़े और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारा लगाते हुए राज्य पाल के नाम से ज्ञापन सौंपे। इसके पश्चात कांग्रेसीयों ने मालाकार टेंट हाउस के सामने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया जिसे रोकने के लिए लगभग 60 से 65 पुलिस के जवान एसडीओपी ग्रेसी और थानेदार प्रमोद यादव के नेतृत्व में मुस्तैद रहें और पुतला दहन होते ही पानी से भरे जूट बोरी को उस पुतला पर डाल दियें कांग्रेसियों को रोकने की कोशिश पुरी तल्लिनता से पुलिस विभाग द्वारा की गई ।

श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने कहा कि – महंगाई के इस दौर में यह निर्णय जनविरोधी एवं किसान विरोधी प्रतीत होता है बढ़ी हुई बिजली दरों से किसानों की खेती की लागत बढ़ेगी तथा मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों के मासिक बजट प्रभावित होगा। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने मांग की कि – बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस लिया जाए तथा घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जाए। बढ़ी हुई विद्युत दरों को वापस लेने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज