बिरसा मुंडा जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के फ़ाइनल मैच में मुख्य अथिति रहे 

जिला पंचयात अध्यक्ष हिरामुनि निकुंज

सर्व आदिवासी समाज कुसमी मंगलसाय भगत के अध्यक्षता में फुटबॉल प्रतियोगिता हुआ संपन्न

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/कुसमी, बलरामपुर

कुसमी :- बलरामपुर जिले के कुसमी नगर अंतर्गत हाई स्कूल ग्राउंड में बिरसा मुंडा जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के फ़ाइनल मैच में जिला पंचयात अध्यक्ष हिरामुनि निकुंज रहे मुख्य अथिति विशिष्ट अतिथि रहे कुसमी जनपद अध्यक्ष बसंती भगत व सर्व आदिवासी समाज कुसमी मंगलसाय भगत के अध्यक्षता में फुटबॉल प्रतियोगिता हुआ संपन्न।फुटबाल प्रतियोगिता का फाईनल मैच 23 नवम्बर शनिवार को कुसमी थाना वर्सेस सिविलदाग के बिच खेला गया, खेल कॉफी रोमांचक रहा जिसे देखने को दूर- दूर से हजारों दर्शक आए हुए थे, अंततः कुसमी थाना कि टीम ने पांच गोल मार के बाजी मार ली और विजेता हुई जिन्हे 51 हजार रूपए व सील्ड मुख्य अथिति व सर्व समाज प्रमुखो के द्वारा दिया गया व दूसरा स्थान लाने वाली टीम सिविलदाग को 31 हजार रूपये व सील्ड दिया गया,

आपको बता दे कि यह मैच पिछले 7 नवम्बर से खेला जा रहा था जिसमे 48 टीमों ने भाग लिया था, कुछ खिलाडी विदेशो से भी आए थे जिनके खेल को देखने के लिए, खेल ग्राउंड लगातार भरा रहता था, फुटबाल खेल के प्रति लोगो का प्रेम देखने को मिला।

खेल समिति व समाज प्रमुखो के द्वारा सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनी निकुंज, व अध्यक्ष जनपद पंचायत कुसमी से खेल ग्राउंड के जीर्णोद्धार के लिए पत्र के माध्यम से निवेदन किया गया जिसमे समतलिकरण, जाली मरम्मत, तथा सामने स्टेडियम क घेराव एवं लाइट मरम्मत कि कार्य प्रमुख हैं।

बिरसा मुंडा जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के फ़ाइनल मैच में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, संगीता नाग, माधुरी लकड़ा, उत्पल कुमार, लक्ष्मी प्रसाद निकुंज, रामचंद्रन , लोरेता कुजूर, बसंती लकड़ा,पवन सय सोनवानी, चंद्रबली सोनवानी, बोधन राम बुनकर, सहदेव आयाम, एस डी लकड़ा, शिवचरण राम, बृज किशोर, प्रदीप नागवंशी, नन्हेसर मुंडा, समर जी, दिनेश नाग, शशि टोप्पो, विनीता टोप्पो, बनवारी गिरी, रघुवीर भगत, गोवर्धन भगत, धीरज उरांव, सोमनाथ भगत, इंद्र राम, देवसाय भगत, रविंद्र निकुंज, संदीप निकुंज, प्रवीण भगत, सी जे प्रजापति, नसरुल्लाह खान, पारसपाल, सीमांत, डब्लू, लालसू राम, अनूप, छोटू, पवन,

फुटबाल टूनामेंट कार्यक्रम में कुसमी थाना प्रभारी विरासत कुजूर, व उप निरिक्षक दिपक बड़ा व थाना स्टाप ने सभी चौक चौराहा व खेल ग्राउंड में शांति व्यवस्था बनाए रखें, जिसका खेल समिति ने धन्यवाद किया।

टूनामेंट में रेफ्रीयों ने भी अहम भूमिका निभाया जिसमे नईमुद्दीन, दिलीप बड़ा, प्रेमलाल क्रिकेटर, आशुतोष कुजूर, अभय बड़ा, जितेंद्र एक्का, उमेश गुप्ता, संतोष पैकरा, चंद्रशेखर राठौर,रेफरी रहे,

बिरसा मुंडा जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के फ़ाइनल मैच को सभी के सहयोग से नियमतःरूप से सम्पन किया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज