बिहार चुनाव परिणामों पर सुकमा में खुशी की लहर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया

बिहार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जनता का अटूट विश्वास: धनीराम बारसे

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों में भाजपा की शानदार जीत के बाद सुकमा में खुशी की लहर दौड़ गई। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे के नेतृत्व में सुकमा नगर बस स्टैंड परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और पटाखे फोड़ते हुए मिठाई बांटी, जिससे उत्सव का माहौल पूरा क्षेत्र में फैल गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से मौजूद थे प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य श्री अरुण सिंह भदौरिया, नगर पालिका श्रीमति उपाध्यक्ष भुवनेश्वरी यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दिलीप पेद्दी, नूपुर वैदिक ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमति माड़े बारेस, श्री रमाकांत नायक युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सोढ़ी, श्री एन आनंदउप सरपंच गोंगला, भाजपा प्रवक्ता श्री रमेश यादव ,पार्षद श्री रमेश कर्मा ,श्री शोभन गंधमी, श्री लीला धर राठी, साथ ही अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता।

धनीराम बारसे ने कहा कि बिहार में भाजपा की जीत जनता के विकास और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भविष्य में पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यक्रमों को और प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मिलकर इस खुशी के मौके को यादगार बनाया और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश भी दिया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज