बृजमोहन की जगह सुनील सोनी को रायपुर दक्षिण की कमान

राजधानी से जनता तक । रायपुर । शहर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसका ऐलान पार्टी ने आज कर दिया। इस घोषणा के बाद सुनील सोनी को बधाइयां मिलना शुरू हो गई हैं। रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पसंद सुनील सोनी को बताया जाता है। सोनी इसके पहले महापौर, आरडीए के अध्यक्ष और नगर निगम के सभापति भी रह चुके हैं। उनका राजनीतिक कैरियर अब तक बेदाग रहा है। पार्टी के प्रति समर्पण, निष्ठा और अब तक अपने आपको ईमानदार और मेहनती साबित करने का ईनाम मिला है। सुनील सोनी के अलावा भाजपा नेता केदारनाथ गुप्ता, राजीव कुमार अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, मनोज शुक्ला, नंदन जैन, अवधेश कुमार जैन, उज्जवल दीपक का नाम भी चला था लेकिन अंतत: बाजी सुनील सोनी के हाथ लगी। रायपुर दक्षिण सीट से उनकी विजय तय मानी जा रही है क्योंकि इस सीट पर कई सालों से भाजपा का कब्जा रहा है। कांग्रेस से भी कई नेताओं के नाम चल रहे हैं जिसमें पूर्व महापौर प्रमोद दुबे और कन्हैया अग्रवाल प्रमुख तौर पर नाम चल रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज