बेलाकछार में स्ट्रीट लाइट और CCTV की मांग तेज, विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र

राजधानी से जनता तक कोरबा / जिले के ग्राम पंचायत दोंदरो के आश्रित ग्राम बेलाकछार में बुनियादी सुविधाओं की कमी और बढ़ते अपराधों को लेकर ग्रामीणों की चिंता अब प्रशासन तक पहुंच गई है। क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट और CCTV कैमरे लगाने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में स्थानीय विधायक ने कलेक्टर को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
ग्रामीणों के अनुसार, बेलाकछार एनीकेट बांध से बाल्को सेक्टर-01 जाने वाला सीसी रोड, जो पूर्व में बाल्को द्वारा निर्मित किया गया था, वर्तमान में जर्जर स्थिति में है। यह मार्ग ग्रामीणों के आवागमन का प्रमुख साधन है, लेकिन सड़क खराब होने के साथ-साथ रात के समय यहां घोर अंधेरा रहता है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस हेतु ग्रामीणों ने जनदर्शन में भी शिकायत की है।

ग्रामीणों ने बताया कि अंधेरे के कारण असामाजिक तत्वों का खतरा बना रहता है। ऐसे में इस मार्ग पर कम से कम 8 स्ट्रीट लाइट बाल्को के CSR फंड से लगाए जाने की मांग की गई है, ताकि रात के समय सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।
वहीं, विधायक को लिखे गए पत्र में पंच और ग्रामीणों ने बताया कि बेलाकछार में बीते कुछ वर्षों में चोरी, छेड़छाड़, मारपीट और नशाखोरी जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। इससे गांव में भय का माहौल बन गया है।

स्थिति को देखते हुए गांव के प्रमुख चौक-चौराहों और चिन्हित स्थानों पर लगभग 20 CCTV कैमरे लगाने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि CCTV कैमरे लगने से अपराधों पर नियंत्रण रखने और निगरानी मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज