बैटिंग एप महादेव बुक-रेड्डी अन्ना के साथ 22 एप पर केन्द्र ने लगाया बैन..सीधे-सीधे मनी लॉड्रिंग से जुड़ गया है मामला

राजधानी से जनता तक | कोरबा| छत्तीसगढ़ के साथ ही पूरे देश में चर्चित हुए महादेव बुक एप के साथ ही 22 बैटिंग एप पर आखिरकार केन्द्र सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें बैटिंग एप रेड्डी अन्ना का भी नाम शामिल है। इन एप पर प्रतिबंध लगने के बाद छत्तीसगढ़ में चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है।

विदित हो कि छत्तीसगढ़ में अचानक चर्चा में आया बैटिंग एप महादेव बुक के तार धीरे-धीरे सफेदपोशों तक पहुंच रहे हंै। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय)इस प्रकरण में लगातार नए-नए खुलासे कर रही है। हाल ही में ईडी के नए खुलासे ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल ला दिया है। महादेव बुक का मुद्दा न केवल छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बना हुआ है बल्कि अब यह प्रकरण पूरे देश में भी चर्चित हो गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने महादेव बुक एप को प्रतिबंध करने के लिए हाल ही में एक पत्र सीधे सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय नई दिल्ली को प्रेषित किया था। मंत्रालय ने भी इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महादेव बुक एप के साथ ही बैटिंग एप रेड्डी-अन्ना के साथ 22 अन्य बैटिंग एप को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है।

मनी लांड्रिंग से जुड़ा है मामला :

जानकारों की माने तो एक ओर केन्द्र सरकार की एजेंसियां देश में मनी लॉड्रिंग को रोकने हर तरह से प्रयासरत हैं तो वहीं बैटिंग एप के माध्यम से यह काम दूसरे तरीके से पूरा किया जा रहा था। हाल ही में आयकर विभाग की टीम ने भी छत्तीसगढ़ के कई प्रमुख शहरों में दबिश देकर कार्रवाई की थी। वहीं ईडी की टीम लगातार इस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। ईडी द्वारा हाल ही में किए गए खुलासे ने पूरे प्रदेश में भूचाल ला दिया है। करोड़ों रूपए के लेनदेन के आरोप लगने के बाद इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है।

इस मुद्दे में अब यह भी शामिल हो गया है कि यदि बैटिंग एप के माध्यम से मनी लॉड्रिंग हो रही थी तो इसे रोकने के लिए राज्य सरकार सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय को सीधे पत्र लिख सकती थी और प्रतिबंध लगाने की मांग कर सकती थी। इसके अलावा राज्य सरकार भी अपने स्तर पर इसे रोकने प्रयास कर सकती थी। बावजूद इसके बैटिंग एप पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

विदेश से संचालन :

ईडी के अब तक के छानबीन व कार्रवाई से स्पष्ट हो गया है कि बैटिंग एप महादेव बुक का संचालक सौरभ चंद्राकर सरगना और रवि उप्पल विदेश में बैठकर इसे संचालित कर रहे हैं। विदेश में रहकर वे लगातार इस एप के माध्यम से लाखों-करोड़ों रूपए कमा रहे हैं तथा हवाला के माध्यम से यही पैसा वापस पहुंचा रहे हैं।

करोड़ों की नगदी हुआ है जब्त :

ईडी ने हाल ही में एक वाहन चालक असीम दास व बप्पा नामक व्यक्ति के घर से 5 करोड़ 39 लाख से ज्यादा रकम बरामद किया था। इसी तरह बैंक खातों में जमा 15 करोड़ 59 लाख रूपए भी जब्त किया था। वहीं ईडी की टीम ने भिलाई के आरक्षक भीमसिंह यादव को भी इस मामले में पकड़ा है। वहीं उसके भाई सहदेव की तलाश की जा रही थी। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच हो रही है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज