ब्राम्हणपारा में नए स्वरूप में शुरू हुआ आरआरआर सेंटर, जरूरतमंदों तक पहुंचेंगी अनुपयोगी वस्तुएं

रायपुर। स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 के तहत नगर निगम जोन क्रमांक 4 क्षेत्र के ब्राम्हणपारा वार्ड स्थित धोबीपारा उद्यान परिसर के समीप आरआरआर सेंटर को नए स्वरूप में प्रारंभ किया गया। नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, एमआईसी सदस्य श्री मनोज वर्मा, श्री अमर गिदवानी, जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा और ब्राम्हणपारा वार्ड पार्षद श्री अजय साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में सेंटर का लोकार्पण कर शुभारंभ किया।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने इस अवसर पर कहा कि आरआरआर यानी “रिड्यूस, रियूज और रिसायकल” ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की महत्वपूर्ण अवधारणा है। इसका उद्देश्य कचरे को कम करना, उपयोग योग्य वस्तुओं का पुनः उपयोग बढ़ाना तथा अपशिष्ट का वैज्ञानिक पुनर्चक्रण करना है। उन्होंने आगामी विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों में उपयोग में नहीं आने वाली वस्तुओं को आरआरआर सेंटर में जमा करें, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता भी हो सके।

नगर निगम द्वारा सेंटर के लिए ई-बैटरी वाहन उपलब्ध कराया गया है, जो जोन 4 के सातों वार्डों में जाकर घरों से अनुपयोगी वस्तुओं का संग्रह करेगा। इन वस्तुओं को मरम्मत एवं पुनः उपयोग योग्य बनाकर जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा।

नए स्वरूप वाले इस आरआरआर सेंटर में महिलाओं के लिए सिलाई मशीन की व्यवस्था भी की गई है। यहां महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार से जुड़ सकेंगी। सेंटर का संचालन धरोहर महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। परिसर में बर्तन बैंक और झोला बैंक की सुविधा भी विकसित की गई है।

सेंटर में पुराने कपड़े, जूते-चप्पल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बर्तन, प्लास्टिक सामग्री और अन्य अनुपयोगी वस्तुओं को अलग-अलग श्रेणियों में रखने की व्यवस्था की गई है। वहीं अनुपयोगी कपड़ों को पुनर्चक्रित कर थैले और झोले जैसे उपयोगी उत्पादों में परिवर्तित किया जाएगा।

कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि श्री संतोष हियाल, पूर्व पार्षद श्री प्रेम बिरनानी, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि श्री राघवेंद्र सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष श्री संतोष सोनी, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी श्री योगेश कडु सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्वसहायता समूह की महिलाएं और नागरिक उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज