ब्रेकिंग जांजगीर :  बोरी में मिली सिर कटी लाश ,क्षेत्र में फैली सनसनी 

मृतक का नाम संतोष कश्यप है, जो शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के सलखन गांव का रहने वाला था.

13 सितम्बर को संतोष कश्यप लापता हो गया था, फिर परिजन ने शिवरीनारायण थाना में 14 सितम्बर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

इधर कल 15 सितम्बर को सलखन गांव से 35 किमी दूर बिर्रा थाना क्षेत्र में महानदी में बोरी में मिली लाश

शव मिलने के बाद एडिशनल एसपी और एसडीओपी समेत FSL की टीम पहुंची.

आज  शव का कराया जायेगा पोस्टमार्टम

मामले में पुलिस जांच कर रही है और संदेहियों से पूछताछ कर रही है,

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है