भाजपा का दीपावली मिलन समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

रायपुर/आरंग, भाजपा आरंग विधानसभा परिवार द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह आज सांस्कृतिक भवन, पंचमुखी महादेव रोड पर बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवँ धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, धरसीवा विधायक अनुज शर्मा, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू,समेत भाजपा के प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। आपको बता दे कि आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने आयोजन की पूरी जिम्मेदारी संभाली और इसे ऐतिहासिक बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सभी तैयारियों का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रोत्साहित किया। अपने संबोधन में गुरु खुशवंत साहेब ने दीपावली मिलन समारोह को समाज में समरसता, भाईचारा और संगठन के विस्तार का प्रतीक बताया।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त किया और इसे आरंग के इतिहास में एक यादगार आयोजन करार दिया। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने अपने भाषण में आरंग के कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने इस आयोजन को “भाजपा परिवार की एकता और मजबूती का प्रतीक” कहा। वहीं, मंत्री टंकराम वर्मा ने सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जनता के सामने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, दीप प्रज्वलन और कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसने इसे और भी खास बना दिया। क्षेत्र के लोगों ने भाजपा के इस आयोजन को सराहा और दीपावली के इस अवसर पर सह प्रभारी डेनिश चन्द्राकर,जिला पंचायत सदस्य ललिता वर्मा, रानी पटेल,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सविता चन्द्राकर,प्रहलाद रजक,शम्भू गुप्ता मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, कृष्णा वर्मा, नंद कुमार साहू, शोभराम यादव,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष फनेद्र वर्मा एवं मण्डल महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवँ आरंग क्षेत्र के जनमानस हजारों की संख्या में उपस्थित रहें।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज