भाजपा के उग्र आंदोलन के आगे झुका प्रशासन, वर्षों से गोदाम बने यात्री प्रतीक्षालय का खुला ताला

 

लाखों की लागत से बना प्रतीक्षालय निजी कब्जे में, यात्रियों को धूप में बैठने की मजबूरी

छुईखदान। नगर पंचायत छुईखदान का लाखों रुपये की लागत से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय वर्षों से यात्रियों की सुविधा के बजाय एक निजी व्यक्ति के गोदाम के रूप में उपयोग किया जा रहा था। इस मामले को दैनिक सवेरा संकेत द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसे गंभीरता से लेते हुए जोरदार आंदोलन छेड़ दिया।

भीषण गर्मी में यात्रियों को बस स्टैंड पर धूप में बैठने की मजबूरी का हवाला देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार लाइन से रैली निकालकर बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि जनता के पैसे से बने सार्वजनिक भवन को निजी स्वार्थ के चलते एक व्यक्ति को उपयोग के लिए सौंप दिया गया, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ता नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। मामले की जानकारी मिलने पर अपर कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नगर पंचायत अधिकारी को यात्री प्रतीक्षालय का ताला तत्काल खुलवाने, परिसर की साफ-सफाई कराने तथा यात्रियों के उपयोग के लिए इसे व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही गोदाम के रूप में रखी गई सामग्री को जब्त करने की कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने नगर पंचायत से जुड़ी अन्य समस्याओं के शीघ्र निराकरण का भी भरोसा दिलाया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे जनता के हित में मिली बड़ी जीत बताते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाता।

इस आंदोलन में जिला भाजपा महामंत्री नवनीत जैन, मंडल अध्यक्ष भावेश कोचर, रोशन चंद्राकर, संदीप महोबिया, ज्ञान यादव, अनुभा जैन, पन्ना मांडवी, किरण गुप्ता, किरण वैष्णव, भाजपा मीडिया प्रभारी दीपक देशमुख, राजू उइके, शुभम विश्वास, महावीर जैन, श्रीकांत महोबिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज