भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे पहुंचे सुदूर ग्राम कुन्ना, विकास कार्यों का लिया जायजा

राजधानी से जनता तक/कुन्ना/सुकमा, 16 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने शुक्रवार को सुदूर ग्रामीण क्षेत्र कुन्ना पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

ग्राम भ्रमण के दौरान जिला अध्यक्ष ने कुन्ना से मीचवार तक निर्माणाधीन पुलिया एवं सड़क कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता के साथ समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने की बात कही। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क एवं मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता से अवगत कराया, जिस पर श्री बारसे ने कुर्मागोंडी क्षेत्र में सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष हूंगा राम मरकाम, मंडल अध्यक्ष चिरंजीवी मांडवी, मंडल महामंत्री डॉ. जीतेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष राजेश पुजारी, पूर्व जनपद अध्यक्ष देवा राम मंडावी, रामकुमार, सरपंच धन्नू बारसे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के गांव पहुंचने और विकास कार्यों की जानकारी लेने पर खुशी जताई। दौरे के दौरान क्षेत्रीय विकास, सड़क निर्माण एवं ग्रामीण सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज