भाजपा सरकार में पीएम आवास तोड़ा जा रहा, केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर न्याय मांगना पड़ रहा

रायपुर/18 अप्रैल 2026। केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले के पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में पीएम आवास तोड़े जा रहे है। खासकर के एसटी, एससी, ओबीसी वर्ग के आवास को चिन्हित कर तोड़ा जा रहा है। कबीरधाम जिला में एससी वर्ग के पीएम आवास को बिना नोटिस तोड़ दिया गया। परिजनों के मोबाईल छीन लिया गया। ये तो सरासर गरीब के साथ अन्याय हो रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले को, मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पीड़ित परिवार के लिए न्याय मांगना पड़ रहा है। मोदी की गारंटी थी 18 लाख नया आवास देने का यहां तो उल्टी गंगा बह रही है, हितग्राहियों को पीएम आवास मिल नहीं रहा व बल्कि कांग्रेस सरकार में जिन्हें पीएम आवास मिला उसे ही तोड़ जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद गरीबों के मकान, दुकान को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है। इनका मकसद गरीबों को घर से बेघर करना है, इनके बुलडोजर से पीएम आवास भी नहीं बच पा रहे है। पीएम आवास तोड़ने की घटनायें लगातार हो रही है जगदलपुर, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर सहित सभी जिलों में पीएम आवास तोड़ने की घटना हुई है। ये सरकार के संरक्षण में हो रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में एक ओर पूर्व से बन रही पीएम आवास की क़िस्त नही दी जा रही है, नया आवास आबंटन नहीं हो रहा है। अब पहले से बन चुके पीएम आवास को तोड़ा जा रहा है। इसकी जांच होनी चाहिये। जिम्मेदारों पर कड़ी कार्यवाही हो। जिनका पीएम आवास तोड़ा गया है उन्हें तत्काल आवास दिया जाये।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज