भाजपा स्थापना दिवस मनाने को लेकर आरंग मंडल का हुआ बैठक

आरंग । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 6 अप्रैल 2026 को अपना 47वां स्थापना दिवस मनाएगी। यह कार्यक्रम देशभर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सभी मंडलों में विविध आयोजन के रूप में आयोजित किया जाएगा।बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमो की जानकारी विस्तृत रूप से प्रदान की। साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता स्थापना दिवस पर अपने घरों पर पार्टी ध्वज अवश्य लगाए व तस्वीरे सोशल मीडिया में साझा करने आग्रह किया। बतौर अतिथि उपस्थित रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि,भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ था। तब से यह दिन हर वर्ष पार्टी की स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है, सभी स्थापना दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाए। भाजपा आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि,आरंग मंडल में स्थापना दिवस सुगम, व्यापक और गरिमामय रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए एक मंडल स्तरीय समिति का गठन किया है , जिसमे पूरे कार्यक्रम हेतु संयोजक महामंत्री द्वय अशोक चंद्राकर, राकेश सोनकर,उपाध्यक्ष दिनेश चंद्राकर, मंडल मंत्री पुरषोत्तम साहू, के संयोजन में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर आयोजन को गरिमामय और प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जावेगा।

स्थापना दिवस केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पखवाड़ा भर कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी,इस दौरान बूथ स्तर, मंडल स्तर पर विविध आयोजन होंगे, जिनमें पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी।

पार्टी के निर्देशानुसार जगह‑जगह 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाते हुए पार्टी की विचारधारा को जन‑जन तक पहुंचाने के प्रयास ,जन‑संपर्क गतिविधियाँ में लोगों से संवाद और सेवा कार्य स्थानीय आयोजन में सामाजिक जागरूकता, सम्मान समारोह आदि रहेगा। लक्ष्य है कि स्थापना दिवस का उत्सव अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचे और संगठन की मजबूत आधार तैयार हो।

इस बैठक में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णकुमार भारद्वाज,गणेश साहू, सभापति व पार्षद नरेंद्र लोधी, पार्षद प्रतिनिधि डॉ. तोषण साहू, मुरली चंद्राकर, जनपद सदस्य प्रीतम साहू, महिलामोर्चा अध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू,युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज चंद्राकर, धनंजय साहू, श्रीमती पुष्पा यादव, वेदप्रकाश देवांगन ,सहित भाजपा के प्रदेश ,जिला, व मंडल के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज