भाजयुमो शिवरीनारायण मंडल की कार्यकारिणी घोषित, युवाओं को मिली जिम्मेदारी

मेलाराम कश्यप संवाददाता

रिगनी / खरौद भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के निर्देशानुसार और भाजपा शिवरीनारायण मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला की सहमति से युवा मोर्चा शिवरीनारायण मंडल अध्यक्ष ललित कश्यप ने मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की है। नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपाध्यक्ष के रूप में शिवम केडिया (शिवरीनारायण), दिनेश साहू (मुड़पार-दुरपा), अखिलेश भीष्म (केरा) और भुनेश्वर कश्यप (सलखन) को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री पद पर आकाश यादव (शिवरीनारायण) और अंकित तिवारी (उदयभाठा) को नियुक्त किया गया है।

मंत्री के रूप में दिनेश साहू (तुस्मा), कान्हा केशरवानी (शिवरीनारायण), गोपाल पटेल (मोहतरा), कबीर साहू (तुलसी) और प्रतीक तिवारी (गंगाजल) को दायित्व दिया गया है। वहीं अमन मुकीम को कोषाध्यक्ष और अजय केंवट को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यालय प्रमुख शुभम गुप्ता और सह कार्यालय प्रमुख गगन राजपाल भारद्वाज (सलखन) बनाए गए हैं।

मीडिया प्रभारी के रूप में मेलाराम कश्यप (रिंगनी) और सह मीडिया प्रभारी खगेन्द्र साहू (शिवरीनारायण) को जिम्मेदारी दी गई है। प्रशिक्षण प्रमुख दीपक सोनी और सह प्रशिक्षण प्रमुख प्रदीप कश्यप (कटौद) बनाए गए हैं। नरेन्द्र कश्यप (रिंगनी) को आईटी सेल प्रभारी, आशीष साहू (तुस्मा) को सोशल मीडिया प्रभारी और अन्नू कर्षक (केरा) को सह सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रचार-प्रसार प्रमुख के रूप में वैभव केशरवानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह यशवंत वैष्णव (केरा) को खेल एवं कला प्रमुख, गोमती यादव (शिवरीनारायण) को कन्या शक्ति संयोजिका और नर्मदा साहू (दुरपा)को कन्या शक्ति सहसंयोजिका बनाया गया है।

मंडल कार्यसमिति में रितेश केशरवानी, निकेश केशरवानी, नरेश साहू (सलखन), लोकेश श्रीवास (कुकदा), हनिश कश्यप (कामता), ओमकार साहू (नगारीडीह), रिंकु कुंभकार (शिवरीनारायण), राजेंद्र कटले (बेल्हा), कृष्णा (सलखन), अनिकेत रायसागर (कचंदा), विनोद कश्यप (कुरियारी), जितेन्द्र साहू व ताम्रध्वज पटेल (तुस्मा), अरविंद साहू (उदयभाठा), गिरीश साहू (गोधना), धन्नु केंवट व भागवत कश्यप (सिंधुल), अनिल साहू व उत्तरा कश्यप (कटौद), सागर भारद्वाज (सलखन), रमाकांत यादव (तेंदुवा), यशवंत यादव (करमंदी), शिवम चौबे (खिसोरा), सुजल केशरवानी (शिवरीनारायण), डालेश्वर कश्यप (बोरदा), राजकुमार पटेल (देवरी-केरा), नागेश्वर केंवट (कनस्दा) और फूलचंद साहू (केसला) को सदस्य बनाया गया है।

इसके अलावा सत्येन्द्र केंवट, आयुष केडिया, दीपक रायसागर (कचंदा), हितेश पटेल (तुरमा), विकास तिवारी (भठली), नवीन भीष्म (केरा), धरमराज साहू (कटौद), बसंत कुम्भकार (शिवरीनारायण), अनिकेत रायसागर, रघुवीर सर्वे (कचंदा), राहुल विश्वकर्मा (भठली) तथा आत्माराम साहू (सलखन) को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
युवा मोर्चा शिवरीनारायण के मंडल अध्यक्ष ललित कश्यप ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारि संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। वहीं कार्यकर्ताओं ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज