भू माफियो द्वारा किया जा रहा शासन के आदेश की अवहेलना अतिक्रमण से बेदखल किये जाने के बाद भी पुनः निर्माण कर संचालित हो रही सुम्मती देवी संस्कृत विद्यालय

मस्तूरी:- मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में भू माफियो को शासन का भय ही खत्म हो गया है । शासन द्वारा जमीन से बेदखल कर अतिक्रमण को हटाया गया था लेकिन एक साल नही हुआ उसे पुनः निर्माण कर उसमें स्कूल संचालित हो रहा है ।

पूरा मामला पचपेड़ी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोडाडीह में स्थित खसरा नंबर 91 पटवारी हल्का नंबर 00019 में स्थित मकान को ग्राम गोंडाडीह के ग्रामीणों ने उक्त भूमि के खिलाफ तहसीलदार से कब्ज़ा धारी को नोटिस जारी किया था।नोटिस मिलने के बाद भी कब्जाधारी द्वारा तहसीलदार के पास उपस्थित नही हुआ जिस पर पूर्व तहसीलदार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त भूमि से बेजा कब्जा कर बनाए गए मकान को एक तरफा कार्यवाही करते हुए दिनांक 28/06/2024 को भू.राजस्व संहीता 1959 की धारा 35(2) के अंतर्गत एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए अनावेदक को उक्त भूमि से बेदखल किये जाने का आदेश पृथक कर बेदखली का आदेश जारी किया गया।

पुनः उसी जगह पर किसके आदेश पर हुआ निर्माण
ग्राम पंचायत गोडाडीह के उक्त भूमि पर किसके आदेश पर पुनः निर्माण कर भवन तैयार किया गया और उसमें स्कूल संचालित करने लगा गया है । जिसका गोंडाडीह के ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय में विरोध दर्ज करवाया है।

तहसीलदार नीलम पिस्दा
उक्त भूमि के विषय पर पचपेड़ी तहसीलदार नीलम पिस्दा से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि गोंडाडीह के ग्रामीणों ने उक्त भूमि के खिलाफ आवेदन दिया है आवेदन के अनुसार जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Ravindra Tandan
Author: Ravindra Tandan

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज