जिला प्रमुख नवीन दांदडें
सुकमा। जिले के भेज्जी मेले में इस बार सामाजिक जागरूकता का अनूठा संदेश देखने को मिला, जहां ‘गौ रक्षा सम्मान आह्वान (हस्ताक्षर) अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर गौ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
अभियान के दौरान समाजसेवी लीलाधर राठी ने मेले में पहुंचे ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्हें गौ रक्षा के महत्व के बारे में बताया और हस्ताक्षर अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हस्ताक्षर कर इस पहल का समर्थन किया।
इस मौके पर पी विजय और अमन भदौरिया भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम ने लोगों को गौ सेवा, संरक्षण और संवर्धन के लिए जागरूक करते हुए इसे सामाजिक जिम्मेदारी बताया।
अभियान के दौरान मेले का माहौल जागरूकता और सहभागिता से भरा नजर आया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनते हैं।
आयोजकों का कहना है कि यह हस्ताक्षर अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर गौ संरक्षण के प्रति व्यापक जनसमर्थन तैयार किया जा सके।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




