मतदान केंद्रों में पहुंच रहे मतदाता: मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्रों में लगी कतार 

राजधानी से जनता तक |कोरबा| नगरीय निकायों में महापौर एवं पार्षद समेत विभिन्न पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से प्रारंभ हो गई है। लोग अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों में मतदान केंद्रों में पहुंच रहे है। लोगों की सुविधाओं के लिए वार्डो में विभिन्न मतदान केंद्र बनाए गए है। मतदान केंद्रों में सुरक्षा बल की भी तैनाती की गई है।

मंत्री लखन लाल देवांगन ने मतदान केंद्र पहुंच कर परिजनों के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया है एवं जिलेवासियों से भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। इसी तरह पार्षद एवं महापौर प्रत्याशियों ने भी अपने अपने मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान किया है।

दिव्यांग मतदाताओं में भी दिखा उत्साह

मतदान करने विभिन्न आयु वर्ग के लोग मतदान केंद्रों में पहुंच रहे है, इस बीच दिव्यांग मतदाता भी मतदान केंद्र पहुंच रहे है, मतदान केंद में वोट डालने के बाद उन्होंने अन्य लोगों से भी बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील की है। परसाभाटा मतदान केंद्र में मतदान करने पहुंची दिव्यांग मतदाता बताती है कि मतदान करना उनका कर्तव्य है, उन्होंने अन्य दिव्यागजनों से भी मतदान केंद्र पहुंच मतदान करने की बात कही है।

बता दी कि नगर पालिक निगम कोरबा में सुबह 10 बजे तक मतदान का प्रतिशत 6.36% है , वही वोटर्स अपने घरों से निकलकर कर मतदान केंद्रों में लगातार पहुंच रहे है ।

 सुबह 10 बजे तक कोरबा के निकायों के मतदान प्रतिशत
Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज