मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिला कांग्रेस का कलेक्टर घेराव, रोजगार और भुगतान में देरी का विरोध

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश लखमा के नेतृत्व में आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मनरेगा कार्यों में लगातार हो रही अनियमितताओं, मजदूरों को समय पर रोजगार न मिलने और मजदूरी भुगतान में हो रही देरी को लेकर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना को वर्तमान सरकार द्वारा कमजोर किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण गरीब, मजदूर और आदिवासी वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। जिला अध्यक्ष हरीश लखमा ने कहा कि मनरेगा गरीबों की जीवनरेखा है, लेकिन बजट में कटौती, काम बंद होने और भुगतान में लापरवाही से मजदूरों का भरोसा टूट रहा है।

उन्होंने मांग की कि सभी जॉब कार्डधारी परिवारों को 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया जाए, लंबित मजदूरी का शीघ्र भुगतान हो तथा जिले में बंद पड़े मनरेगा कार्यों को तुरंत शुरू किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल/मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई तथा ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज