महापल्ली – शासकीय हेमसुंदर गुप्ता उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय महापल्ली के ऑटोमोबाइल ट्रेड के बच्चों को कराया गया औद्योगिक भ्रमण

राजधानी से जनता तक । रायगढ़ । व्यावसायिक विषय के अंतर्गत ऑटोमोबाइल के बच्चों को विद्यालय प्राचार्य जे सुजाता राव के मार्गदर्शन में ऑटोमोबाइल प्रशिक्षक मोहन साहू के द्वारा लर्नेट स्किल्स के तत्वावधान में कोतरलिया में संचालित इंड सिनर्जी लिमिटेड (इंड एग्रो) में औद्योगिक भ्रमण कराया गया।विदित है कि विद्यालय में महापल्ली में रोजगार परक शिक्षा के अंतर्गत ऑटोमोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर विषय भी संचालित हैं। इंड सिनर्जी में बच्चों ने विभिन्न तरह के जानकारियां जैसे काम के दौरान सुरक्षा और खतरों से बचाव के तरीकों को सीखा।

यहां बच्चों को सुरक्षा नियम संबंधी गतिविधियां फायर सेफ्टी, फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग एवं वर्कशॉप के विभिन्न प्रकार के मशीनों के काम करने के तरीकों और काम के बारे में समझाया गया यहां पर बच्चों ने विभिन्न जॉब पर काम करना सीखा और काम की बारीकियों को भी समझा। ट्रेनिंग कार्य एक्सपीरियंस्ड टेक्नीशियन के द्वारा उचित सुरक्षा का ध्यान रखते हुए तथा सावधानी के साथ ट्रेनिंग संपन्न कराया गया। ट्रेनिंग के दौरान बी एस-6 वाहनों के लाभ, विभिन्न तरह के वाहन जैसे जेसीबी, लोडर, हाइड्रा, डंपर आदि के कार्य प्रणाली और मेंटेनेंस करने के तरीकों को वर्कशॉप में बताया गया।गाइडेंस टीम में बच्चों के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षक मोहन साहू के साथ ही उद्योग के सेफ्टी डिपार्टमेंट से श्री सिद्धार्थ शेखर सिन्हा व सेफ्टी इंजीनियर दीपक नामदेव और उनकी पूरी टीम मौजूद रहे जिन्होंने बच्चों को प्रशिक्षण के दौरान विशेष सहयोग प्रदान किया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज