महावीर गंज ग्राम पंचायत में अनाज बरसाता हुआ किसान छाप की गूंज, श्रीमती निर्मला सिंह 135 वोटों से बनीं सरपंच

राजधानी से जनता तक संदीप यादव रामचंद्रपुर

रामचन्द्रपुर जनपद क्षेत्र के महावीर गंज ग्राम पंचायत में हुए सरपंच पद के चुनाव में अनाज बरसाता हुआ किसान छाप की प्रत्याशी निर्मला सिंह ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 135 मतों के अंतर से हराकर सरपंच पद पर कब्जा जमाया। ग्रामीणों का भरोसा, विकास की नई उम्मीद निर्मला सिंह की इस जीत को ग्रामीणों का पूरा समर्थन मिला। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने ग्रामवासियों को सड़क, जल निकासी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का भरोसा दिया था। इसी विश्वास के साथ मतदाताओं ने भारी संख्या में अनाज बरसाता हुआ किसान छाप को लोग अपना समर्थन दिया।

जोश और उत्साह के साथ मनाया गया जीत का जश्न
निर्वाचन परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। पूरे गांव मे उत्साह के साथ विजय जुलूस मनाया गया। समर्थकों ने श्रीमती निर्मला सिंह का धन्यवाद संदेश अपनी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित सरपंच निर्मला सिंह ने कहा, “यह जीत महावीर गंज ग्राम के हर नागरिक की जीत है। मैं आपके विश्वास और समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ और ग्राम विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगी।”

ग्रामवासियों की उम्मीदें हुईं और मजबूत
निर्मला सिंह की जीत से गांव के लोगों में विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीद जगी है। ग्रामीणों को विश्वास है कि वे अपने वादों को निभाते हुए गांव के हर वर्ग को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज